
ममता बनर्जी का जीवन परिचय का जीवन परिचय
हर समाचार प्रेमी ममता बनर्जी के नाम से भली-भांति परिचित हैं, दीदी के नाम से लोकप्रिय राजनीतिज्ञ ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर कार्य करने वाली पहली महिला मुख्यमंत्री है. वे दो बार रेलमंत्री के पद पर भी नियुक्त रह चुकी हैं. अपने जुझारू और हठीले व्यक्तित्व के कारण ममता आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं, आइए उनके निजी और राजनितिक जीवन पर एक नज़र डालें.
ममता बनर्जी का जीवन परिचय –
बिंदु (Points) | जानकारी (Information) |
नाम (Name) | ममता बनर्जी |
उपनाम (Nickname) | दीदी |
जन्म (Date of birth) | 5 जनवरी 1955 |
आयु (Age) | 66 वर्ष |
जन्म स्थान (Birth place) | पश्चिम बंगाल, कोलकाता |
पिता का नाम (Father’s name) | प्रोमिलेस्वर बनर्जी |
माता का नाम (Mother’s name) | गायत्री देवी बनर्जी |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति(Cast) | कुलीन ब्राह्मण |
वैवाहिक स्थिति (Marital status) | अविवाहित |
व्यवसाय (Occupation) | राजनीतिज्ञ |
राजनीतिक पार्टी (Political party) | ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस |
प्रारंभिक जीवन एवं परिवार
बेहद कम उम्र में अपने राजनीति कैरियर की शुरुआत करने वाली ममता बनर्जी का प्रारभिंभिक जीवन बहतु ही संघर्षशील रहा. महज नौ साल की छोटी उम्र में पिता का साया उठने के बाद ममता बनर्जी ने अपने छह भाईयों और परिवार का पालन पोषण दूध बेचकर किया. इनके शैक्षणिक योग्यता की अगर बात की जाए तो इन्होंने कोलकाता के जोगमाया देवी कॉलेज से ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की है वहीं इन्होंने बीएड की डिग्री, कानून की डिग्री और इस्लामिक इतिहास में भी डिग्री प्राप्त की है. साथ ही इन्हें कविताएं लिखने और पेंटिंग करने में भी रुचि है.
राजनीतिक जीवन
सन् 1970 में ममता ने कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता बनकर राजनीति में अपना पैर रखा इसके बाद वे सन् 1970 से 1980 तक महिला कांग्रेस की महासचिव भी रहीं.