
फिल्मों से दूर रहते हुए भी काफी ज्यादा अमीर हैं बिपाशा बसु, जानिए कैसे होती है कमाई –
बॉलीवुड की सबसे हाॅट एंड बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक बिपाशा बसु अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले ही बिपाशा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जिसके साथ की तस्वीरें और वीडियोज में फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी पोस्ट को काफी पसंद करते हैं। बिपाशा इंडस्ट्री से ज्यादा समय परिवार के साथ बिताती हैं। वे अपने खूबसूरत पल फैंस के साथ साझा करती हैं। फैंस भी बिपाशा और उनकी बेटी की अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं आज बिपाशा बसु आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। बिपाशा काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उसके बाद भी वे एक आलीशान लाइफ जीती हैं।
उन्हें आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म अलोन में देखा गया था। लाइफस्टाइल के मामले में बिपाशा काफी अलग हैं। इतना ही नहीं बिपाशा अपने पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर से कमाई के मामले में कई ज्यादा आगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिपाशा की नेटवर्थ करण से भी ज्यादा है। बता दें कि बिपाशा की नेटवर्थ 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 111 करोड़ रुपये है। वहीं उनके पति करण सिंह ग्रोवर की नेटवर्थ यानी 15 करोड़ रुपये है।
मल्टीनेशनल कंपनियों से मोटी कमाई
दरअसल बिपाशा बसु कई मल्टीनेशनल कंपनियों के विज्ञापन से मोटी कमाई करती हैं। दरअसल बिपाशा रीबॉक, एरिस्ट्रोकेट लगेज, फा डियोड्रेंट, गिली ज्वेलरी, कैडिला शुगर फ्री गोल्ड, हेड एंड शोल्डर समेत कई कंपनियों के विज्ञापन कर चुकी हैं। इतना ही नहीं बिपाशा ने सिर्फ 17 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। बिपाशा कई स्टेज शो भी करती हैं। वे एक शो के लिए करीब दो करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। वे 40 से ज्यादा मैगजीन्स के कवर पेज पर भी नजर आ चुकी हैं।

जब बिपाशा फिल्मों में काम करती थीं, तब वे एक फिल्म के लिए दो से तीन करोड़ रुपये फीस लेती थीं। बिपाशा के पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है। उनके कार कलेक्शन में पॉर्श कायेन है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा बिपाशा के पास ऑडी, वाॅक्सवैगन बीटल जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। बिपाशा के पास मुंबई के पॉश इलाके में दो घर भी हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में है। साथ ही उनके पास कोलकाता में भी एक घर है। जो कि करोड़ों रुपये की कीमत का बताया जाता है।