
अखिलेश यादव बायोग्राफी-
दोस्तों यदि आप भारत देश की राजनीती में थोड़ी बहुत भी रूचि रखते है तो आप अखिलेश यादव जी का नाम कई बार सुना होगा। ऐसा इस लिए क्योंकि वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है और इससे पहले भी लगातार तीन बार सांसद भी बन चुके है। इन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे श्री मुलायम सिंह यादव जी से 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और पार्टी की कमान अपने हाथ में ली और उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
अखिलेश यादव: प्रारंभिक जीवन, जन्म तिथि, शिक्षा.
अखिलेश यादव का जन्म 01 जुलाई 1973 में सैफई, जिला ईटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। यह समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के पहली पत्नी मालती देवी के पुत्र है। इनकी सौतेली मां का नाम साधना गुप्ता है और प्रतीक यादव इनके सौतेले भाई है। अखिलेश यादव की प्रारंभिक शिक्षा धौलपुर मिलिट्री स्कूल, राजस्थान से की है। इसके बाद अखिलेश यादव ने मैसूर विश्वविद्यालय, मैसूर और सिडनी के विश्वविद्यालय, आस्ट्रेलिया से मास्टर डिग्री सिविल पर्यावरण इंजिनियरिंग और मास्टर डिग्री पर्यावरण इंजिनियरिंग में पढ़ाई की।अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद में अखिलेश ने राजनीतिक दुनिया में प्रवेश किया। इनकी शादी 24 नंवबर 1999 को डिंपल यादव से हुई। इनकी दो बेटियां जिनका नाम अदिति यादव और टीना यादव है। इनके बेटे का नाम अर्जुन यादव है। इनका पूरा परिवार अब लखनऊ में रहता है। उत्तर प्रदेश में इनका काफी नाम है। कुछ समय पहले ये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे, पूरे पांच साल तक इनकी सरकार उत्तर प्रदेश में बरकरार रही। अखिलेश यादव पढ़े लिखे नेता है जिनकी सूझ-बूझ से राजनीति में उन्होनें अपना खुद का मुकाम बनाया। वर्तमान समय में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश राज्य के एक जिले के सासंद है और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष है।
अखिलेश यादव जीवन परिचय |
|
वास्तविक नाम | अखिलेश यादव |
उपनाम | टीपू |
व्यवसाय | भारतीय राजनेता |
राजनीतिक पार्टी | समाजवादी पार्टी |
राजनीतिक यात्रा | 2000: उप-चुनाव में, वह कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से 13वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए।2004: लोकसभा चुनावों में, वह 14वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए।
2009: आम चुनाव में, वह तीसरे कार्यकाल के लिए 15वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए। 10 मार्च 2012: को, उन्हें समाजवादी पार्टी का नेता नियुक्त किया गया। 15 मार्च 2012 को, वह 38 वर्ष की आयु में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। मई 2019 में लोकसभा चुनाव में एकबार फिर से आजमगढ़ लोकसभा सीट से जीत दर्ज की। |
अखिलेश यादव व्यक्तिगत जीवन |
|
जन्मतिथि | 1 जुलाई 1973 |
आयु (2022 के अनुसार) | 48 वर्ष |
जन्मस्थान | सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश |
राशि | कर्क |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृहनगर | सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश |
स्कूल/विद्यालय | धौलपुर मिलिट्री स्कूल, धौलपुर, राजस्थान |
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालय |
|
शैक्षिक योग्यता | मास्टर डिग्री: पर्यावरण इंजीनियरिंग में |
डेब्यू | वर्ष 2000 में, वह उत्तर प्रदेश के कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सांसद के रूप में चुने गए। |
परिवार | पिता – मुलायम सिंह यादव (उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री)माता– माल्ती देवी (सगी मां), साधना गुप्ता (सौतेली मां)
भाई– प्रतीक यादव (सौतेला भाई) बहन– लागू नहीं |
धर्म | हिन्दू |
जाति | क्षत्रिय |
पता | 5 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
शौक/अभिरुचि | फुटबॉल खेलना, क्रिकेट खेलना, संगीत सुनना, फिल्म देखना, पुस्तकें पढ़ना |