
अमित शाह बायोग्राफी: जीवनी, आयु, शिक्षा, पत्नी, नेटवर्थ, विवाद, जीवन परिचय, पूरा नाम, राजनैतिक करियर, Amit Shah Biography in Hindi: Age, Net Worth, Political Career, Family, Education, Early Life, Son, etc Details are available here. जैसा कि हम जानते है कि हमारे देश में आज के समय प्रमुख राजनैतिक दल और कोई नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) है। अगर हम इसके ex-president की चर्चा करें तो उनका नाम अमित शाह है। जिन्हें लोग भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य भी कहते है। देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी को अगर कई क्षेत्रों में जीत हासिल हुई है, तो वो सिर्फ और सिर्फ अमित शाह के बदौलत।
यही नहीं जानकारी के मुताबिक, बीजेपी को जमीनी स्तर से अगर किसी ने मजबूत बनाया है, तो उसका भी श्रेय अमित शाह को ही जाता है क्योंकि इसमें इनका काफी ज्यादा योगदान माना जाता है। अभी तक का अगर इनका इतिहास देखा जाए तो यह वर्तमान के सबसे कामयाब अध्यक्ष साबित हुए है, क्योंकि इन्हीं की कार्यकाल में BJP पार्टी ने सबसे ज्यादा चुनाव जीते है। अमित शाह के मेहनत को मद्दे नजर रखते हुए इन्हें भारतीय जनता पार्टी की समिति ने अध्यक्ष पद के लिए चुना था। वर्तमान समय में अमित शाह जी भारत के गृहमंत्री है।
जी हां दोस्तों देखा जाए तो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी इनके दिशा निर्देश में कामयाबी भी हासिल करती दिखाई दे रही है। तो क्या आप भी अमित शाह जी की बायोग्राफी के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक है, यदि हां तो आपके लिए हमारा यह पोस्ट काफी महत्वपूर्ण सिद्ध होने वाला है। क्योंकि आज के लेख में हम आपको अमित शाह बायोग्राफी और जीवन परिचय से संबंधित हर आवश्यक जानकारी साझा करने वाला वाले है।

अमित शाह का जन्म कहां और कब हुआ था ?
क्या आपको पता है कि अमित शाह का जन्म कहां और कब हुआ था? यदि नहीं तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अमित शाह का जन्म महाराष्ट्र राज्य में हुआ था और यदि हम जन्म कब हुआ था कि चर्चा करें, तो अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 में हुआ था। अमित शाह का जन्म एक गुजराती फैमली में हुआ था। कहा जाता है कि अमित शाह के फैमली गुजरात के मेहसाना गांव से जुड़े हुए है।
अमित शाह का पूरा नाम क्या है ?
क्या आपको पता है कि अमित शाह का पूरा नाम क्या है, यदि नहीं तो कोई बात नहीं क्योंकि आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अमित शाह का पूरा नाम अमितभाई अनिलचंद्र शाह (Real Name) है।
अमित शाह जीवन परिचय, जीवनी, आयु, शिक्षा, पत्नी, नेटवर्थ
नाम (Name) | अमित शाह |
असली नाम (Real Name ) | अमितभाई अनिलचंद्र शाह |
जन्म स्थान (Birth Place) | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
जन्म तारीख (Date of birth) | 22 अक्टूबर 1964 |
पिता का नाम (Father’s Name) | अनिलचंद्र शाह |
माता का नाम (Mother’s Name) | कुसुमबेन |
बहन का नाम (Sister’s Name) | आरती शाह |
उम्र( Age) | 58 साल (2022 में ) |
शिक्षा (Education ) | बीएससी जैव रसायन (बायोकेमिस्ट्री) |
स्कूल (School Name ) | गुजरात के मेहसाणा में एक स्थानीय स्कूल |
कॉलेज (Collage ) | सी.यू. शाह साइंस कॉलेज, अहमदाबाद |
राशि (Zodiac Sign) | तुला |
गृहनगर (Hometown) | मेहसाणा, गुजरात, भारत |
पेशा (Occupation) | राजनीतिज्ञ |
राजनीतिक दल (Political Party) | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) |
राजनीतिक शुरुआत | वर्ष 1983 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आरएसएस की छात्र शाखा के नेता बने। |
लंबाई (Height) | 5 फ़ीट 6 इंच |
आँखों का रंग (Eye Color) | काला |
बालो का रंग( Hair Color) | सफ़ेद |
नागरिकता(Nationality) | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति (Cast ) | गुजराती बनिया |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | विवाहित (पत्नी – सोनल शाह ) |
शादी की तारीख (Marriage Date) | साल 1987 |
बच्चे (Children) | बेटा –जय शाह |
सैलरी (Salary) | 1 लाख रुपए + अन्य भत्ते |
अमित शाह संपत्ति (Net Worth) | 38.81 करोड़ रुपए (2019 तक) |
अमित शाह की शिक्षा (Education)?
अगर हम अमित शाह के शिक्षा के बारे में बात करें तो अमित शाह ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत मेहसाना के स्कूल से किया था। फिर इन्होंने अहमदाबाद के सीयू शाह साइंस नाम के कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। यदि विषय की चर्चा की जाए, तो अमित शाह ने बायोकेमेस्ट्री विषय से ग्रेजुएशन किया है।
अमित शाह का RSS के साथ जुड़ना
जब अमित शाह की उम्र सिर्फ 14 साल था तभी इन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) में एक तरुण स्वयं सेवक के तौर पर जुड़ गए थे। कहा जाता है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से ही इन्हें देश प्रेम का सारा ज्ञान प्राप्त हुआ। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमित शाह जी कॉलेज के टाइम से ही अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के लिए काम करना शुरू कर दिए थे।
अमित शाह का राजनीतिक जीवन
RSS के साथ जुड़ने के बाद कुछ समय बाद उन्होंने साल 1984-85 में अमित शाह जी ने ऑफिसियल तौर पर आज की बीजेपी यानी कि भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया था। यहीं नहीं यह भी कहा जाता है कि अमित शाह अपनी शुरुआती करियर में अपने पिताजी के व्यवसाय में भी काफी मदद किया करते थे।
भारतीय जनता पार्टी ने अमित शाह को विधानसभा चुनाव को लड़ने के लिए साल 1997 में टिकट प्रदान किया। जी हां अमित शाह ने गुजरात की सरखेज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का सोचा और वे इस चुनाव में सफल भी हुए। यही नहीं गुजरात की सरखेज विधानसभा सीट से अमित शाह ने केवल एक नहीं बल्कि लगातार तीन बार जीत हासिल किया।
अमित शाह का मंत्री पद?
- जब वर्ष 2002 में गुजरात के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुआ तब बीजेपी ने अमित शाह को मिनिस्टर के पोस्ट से सम्मानित किया और साथ ही अमित शाह के अंडर कई सारे प्रमुख विभाग भी प्रदान किए गए। उस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री और कोई नहीं बल्कि श्री नरेंद्र मोदी जी ही थें।
- वर्ष 2014 में इनको भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया और इनकी पार्टी ने अभूतपूर्व जीत हासिल की। इससे पहले वो वर्ष 2009 में केंद्रीय क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और 2014 में गुजरात राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे।
- इसके बाद वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी के दोबारा सत्ता में आने उनको केंद्र में एक अहम पद दिया जोकि गृह मंत्रालय था